Health

लहसुन खाने के फायदे (Garlic In Hindi)

चाहे हम चटनी बनाएं या फिर हम व्यंजन बनाए बिना लहसुन (garlic)

के किसी भी पकवान में स्वाद नहीं आता। लहसुन ना केवल पकवान और व्यंजन बनाने में काम आता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन को कच्चा खाली पेट खाने से हमें कई तरह का लाभ मिलता है. यह स्वाद में थोड़ा कड़वा लगता है. ऐसे में आप इसे शहद में मिलाकर खा सकते हैं.

लहसुन के अंदर बहुत सारे मिनरल्स, विटामिन और इम्यूनिटी (immunity) यानी कि हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। कई सारे चिकित्सकों का भी यह मानना है कि यदि व्यक्ति रोजाना अच्छी मात्रा में लहसुन का खाने में सेवन करें तो यह उनके स्वास्थ्य को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।

कई लोग लहसुन को रात को सोने से पहले खाते हैं और कई लोग सुबह खाली पेट भी लहसुन का सेवन करते हैं। लहसुन का सुबह और रात को सेवन करने के लिए अलग-अलग फायदे होते है। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताएंगे लहसुन खाने के फायदे और नुकसान (benefits of garlic in hindi) के बारे में और किस प्रकार इसका इस्तेमाल करके आप अपनी सेहत को और बेहतरीन बना सकते हैं .

कच्चा लहसुन खाने के फायदे :-

कच्चा लहसुन खाना हालांकि थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि लहसुन का पेस्ट थोड़ा तीखा होता है। इसलिए हर कोई इसे कच्चा नहीं खा पाता है। लेकिन यदि आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आपको आज से ही कच्चा लहसुन खाना शुरु कर देना चाहिए।

मोटापे से छुटकारा दिलाने में कारगर :-

यदि आप भी मोटापे के शिकार हैं और आपका वजन तेजी से दिनों दिन बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में आप इसे नियंत्रण करने के लिए कच्चा लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सुबह उठते समय आप कच्चा लहसुन का सेवन अवश्य करें। कच्चा लहसुन खाने से यह हमारे शरीर में एकत्रित हुई वसा को कम करता है और हमारे वजन को भी कम करता है।

हृदय रोगियों के लिए बेहतर :-

यदि आप भी हृदय संबंधी या मधुमेह के शिकार हैं तो आप बिल्कुल भी घबराइए मत। इस बीमारी से जल्दी से छुटकारा पाने के लिए आप रोजाना सुबह 2 से 3 कच्चे लहसुन की कुली को खाए। कच्चा लहसुन खाने से यह हमारे शरीर में ग्लूकोज को उसके लेवल को नियंत्रण में रखता है ताकि डायबिटीज होने का खतरा ज्यादा ना रहे।

पाचन शक्ति को बढ़ाने मे कारगर :-

कच्चा लहसुन खाने का सबसे अच्छा फायदा यह होता है कि यह हमारे पाचन तंत्र को बिल्कुल स्वस्थ रखता है। अक्सर खाना खाने के पश्चात लोगों को गैस और पाचन संबंधित बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप रात को सोते समय कच्चा लहसुन अवश्य खाएं।

दांतो के लिए सबसे फायदेमंद :-

यदि हमारे दांत ही नहीं रहे तो फिर हम कच्चे लहसुन को कैसे खा पाएंगे और अन्य स्वादिष्ट पकवानों को भी। ऐसे में कच्चा लहसुन सबसे कारगर उपाय होता है, दांतो की मजबूती को बनाए रखने के लिए। कच्चे लहसुन के अंदर एंटीबैक्टीरियल गुण (antibacterial properties) मौजूद होते हैं जो हमारे दांतो में सड़न और कीटाणुओं को नहीं लगने देते हैं।

सुंदर और खूबसूरत त्वचा के लिए बेहतरीन :-

वर्तमान समय में हर कोई सुंदर और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए कितनी सारी प्लास्टिक सर्जरी और अन्य दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले कच्चा लहसुन की दो कुली का सेवन कर ले। रात को कच्चा लहसुन का सेवन करने से यह हमारी त्वचा को जवान बनाए रखता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।

सुबह खाली पेट लहसुन खाने के फायदे :-

सर्दी जुकाम से बचाव :-(Garlic for cough an cold Hindi)

सुबह खाली पेट लहसुन खाने का सबसे बेहतरीन फायदा यह होता है कि यह हमें सर्दियों के समय में जुकाम और खांसी से बचाने में कारगर साबित होता है। सुबह खाली पेट लहसुन खाने से यह हमारे शरीर के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म कर देता है और हमें बैक्टीरियल संक्रमण से बचाता है।

शरीर की आंतरिक गंदगी को निकालने के :-(Garlic for detox Hindi)

हमारा शरीर बाहर से चाहे कितना भी साफ और स्वस्थ क्यों ना दिखे लेकिन यह अंदर से भी उतना ही स्वस्थ होना चाहिए। इसके लिए आप खाली पेट कच्चे लहसुन को सुबह के समय में दो कुली अवश्य खाएं। साथ ही साथ रात को सोने से पहले भी दो खुली कच्चे लहसुन का सेवन अवश्य करें। हमारे शरीर में में गंदगी को पसीने के द्वारा बाहर निकाल देता है।

शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने में:-(Garlic for bones Hindi)

वृद्धावस्था में लोगों के हड्डियों और जोड़ों में काफी दर्द होने लगता है ऐसे में आप यदि लहसुन का सेवन करें तो यह काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन को पानी के साथ सेवन करें। यह हमारे शरीर में कैल्शियम की मात्रा को पूरी करता है और कैल्शियम की कमी से होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।

कच्चा लहसुन खाने से होने वाले नुकसान :-

लहसुन खाने के फायदे भी हैं और नुकसान भी क्योंकि हर चीज के दो पहलू होते हैं फायदा और नुकसान। ऐसे में हम आपको बता देना चाहते हैं कि किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं लहसुन खाने से होने वाले नुकसान के बारे में

  1. यदि आप लहसुन का सर्वाधिक इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको पेट दर्द और एसिडिटी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अंदर एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं लेकिन यदि इनकी मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाती हैं तो यह फिर हमारे शरीर में गैस बनाने लगते हैं और इससे पेट दर्द और पेट का फूलना जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।
  2. यदि आपके मुंह में बदबू बहुत ज्यादा आती है और इसे मिटाने के लिए आप लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो इसे आज ही बंद कर दीजिए। क्योंकि ऐसे में लहसुन का सेवन करने से मुंह की बदबू और ज्यादा बढ़ सकती हैं।
  3. यदि आप सर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको बिल्कुल भी लहसुन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने से यह सिर दर्द की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा सकता है।