Finance and Career Tips

Content Writing क्या है और इसे कैसे करें ?

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से “content writing” क्या है और इसे कैसे करें”  की विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे, ताकि आप कंटेंट राइटिंग के बारे में सही जानकारी आसानी से समझ पाए|

तो चलिए जानते है इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी :-

Content writing tips in Hindi – कंटेंट राइटिंग यानी लेखन कला :-

लेखन कला (content writing ) किसी भी भाषा में क्यों ना हो यहां लिखने के लिए विचार और शब्दों का सही – सटीक इस्तेमाल करना पड़ता है| अगर कोई भी व्यक्ति इसके बारे में जानता है, समझता है तो ही वह एक बेहतरीन कंटेंट राइटर बन सकता है |

आप सभी जानते ही हैं कि दिन पर दिन कंटेंट राइटर की मांग बढ़ रही है , क्योंकि इंटरनेट मार्केटिंग के माध्यम से लोग अपने बिजनेस में और अपनी कला का भी ऑनलाइन प्रमोशन करवाते हैं। इसके लिए आपका लिखा हुआ कंटेंट बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कंटेंट राइटर बनने के लिए कई तरह के फैक्टर्स भी इस्तेमाल किए जाते हैं।

कंटेंट राइटिंग क्या है और इसे कैसे करें? What is Content Writing Hindi

कंटेंट राइटिंग लिखने की कला को कहा जाता है |किसी भी एक विषय के बारे में सही सटीक जानकारी होना और उसको अपने शब्दों में लिखना उसको कंटेंट राइटिंग कहा जाता है| ब्लॉग लिखना, पॉडकास्ट के लिए स्क्रिप्ट लिखना, यूट्यूब के लिए स्क्रिप्ट लिखना, अखबार में मैगजीन के लिए आर्टिकल लिखना, खुद के ब्लॉग लिखना आदि|

राइटिंग की कला और भाव दोनों इस बात पर भी निर्भर करते हैं कि टारगेट ऑडियंस कौन है| अगर आप किसी वेबसाइट के लिए आर्टिकल लिख रहे हैं तो आपका पूरा ध्यान आर्टिकल के टॉपिक पर और पढ़ने वालों को पूरा समझ आ जाए इस बात पर होना चाहिए। कंटेंट राइटिंग के हर फील्ड में अलग तरह का माइंड सेट और लेखन की कला का सही होना बहुत जरूरी है।  हिंदी कंटेंट राइटर के लिए हिंदी शब्दों का सही जगह सही उपयोग रखना बहुत महत्व देता है|

कंटेंट राइटिंग में आप किसी भी एक विषय के बारे में बहुत अच्छे से जानते हैं और उसको अच्छे से लिख सकते हैं। जिसको पढ़ने के बाद लोगों का ध्यान आपके ब्लॉग पर ज्यादा आए, अटेंशन लोगों का बना रहे हैं| इसके अलावा सही जानकारी के साथ-साथ लोगों को सही   सॉल्यूशन भी दिया जाना चाहिए। इससे कंटेंट की वैल्यू भी बढ़ जाती है|

कंटेंट राइटर बनने के लिए स्किल्स। Basic Content Writing Skills

कंटेंट राइटिंग के अंतर्गत अगर आप अपना कदम रखना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ जरूरी स्किल्स की जरूरत होती है।आपको उस क्षेत्र में काबिल बना सकती हैं और आपका फ्यूचर भी ब्राइट कर सकती हैं।

हिंदी कंटेंट राइटर बनने के लिए जो जरूरी स्किल्स की आवश्यकता होती है। उनकी जानकारी इस प्रकार है…

  • सबसे पहले किसी एक विषय की सही व गहरी जानकारी।
  • कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज
  • डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी
  • प्रूफ रीडिंग स्किल
  • ओरिजिनल क्वालिटी कंटेंट बनाना
  • ऑडियंस को समझना
  • SEO की जानकारी होना
  • ऑब्जर्वेशन स्किल (observation skill )
  • कम्युनिकेशन स्किल (communication skill )
  • तीन चार भाषाओं की जानकारी

कंटेंट राइटिंग कैसे सीखें। Tips to learn content writing Hindi :-

कंटेंट राइटिंग सीखने के लिए कुछ चीज़ों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वह जरूरी चीजें क्या क्या है चलिए जानते है :-

1.मार्केट रिसर्च –

कंटेंट राइटिंग के लिए सबसे पहले आपको मार्केट रिसर्च करना होगा की आज मार्केट में किस तरह के कंटेंट की मांग ज्यादा है और कैसे कंटेंट प्रोड्यूस्ड हो रहे हैं। इससे आपको बहुत कुछ आईडिया हो जाएगा। आपके कंटेंट का रिप्रेजेंटेशन कैसा है। इसके अलावा मार्केट में किस तरह के कंटेंट की डिमांड ज्यादा बढ़ रही है। उसके अनुसार आप इस काम को सीख सकते हैं।

2. लिखने का तरीका –

कंटेंट राइटिंग सीखने के लिए आपको कुछ लिखने का तरीका भी आना चाहिए। किसी एक विषय के बारे में कुछ अच्छे विचार आपके दिमाग में आएंगे,तभी आप सही ढंग से लिख पाएंगे। सभी चीजों के बारे में सही ढंग से सटीक जानकारी होने पर उनको पढ़ना, समझना ही आपको एक अच्छा कंटेंट लिखने में बहुत मदद करेगा। किसी भी चीज के बारे में सबसे पहले अच्छे से पढ़ाई करें। उसके बारे में समझे, फिर उसके लिखने के पैटर्न को समझे, उसके बाद ही उसको लिखें।

3. क्यों लिखना चाहते हैं कंटेंट –

कंटेंट राइटिंग सीखने के लिए सबसे जरूरी सवाल यह है, कि आप आखिर कंटेंट राइटिंग क्यों करना चाहते हैं?

अगर आप अपने passion के लिए कंटेंट राइटिंग करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। यहां बस आपको ही सीखने की जरूरत रहेगी कि कंटेंट राइटिंग किस तरह से करते हैं। अगर आपको किसी विषय के बारे में सही जानकारी हैं और आप अच्छे से कंटेंट अपने शब्दों में लिख सकते हैं तो आसानी से आप राइटिंग कर सकते हैं। लेकिन अगर आप पैसे कमाने के लिए लिखना चाहते हैं तो आपको SEO और Marketing का थोड़ा ज्ञान भी होना चाहिए। ये सब आप घर बैठे ऑनलाइन क्लास से भी सिख सकते हैं। आप अपना एक ब्लॉग बनके अपनी राइटिंग पब्लिश भी कर सकते हैं या फिर दूसरों को बेच कर पैसे कमा सकते हैं।

4.प्रतिदिन 3 – 4 आर्टिकल लिखना –

अगर आप कंटेंट राइटिंग करना चाहते हैं तो रोजाना आप तीन से चार आर्टिकल लिखें। तभी आप सही ढंग से राइटिंग करना सीख पाओगे। इसके अलावा अपनी छोटी-छोटी गलतियों को भी आप सीख पाओगे। रोजाना राइटिंग करने से आपको अच्छा अनुभव मिल जाएगा। आप प्रतिदिन इस तरह से राइटिंग करते रहेंगे। आपको अच्छा अनुभव मिलने के बाद एक अच्छे कंटेंट राइटर बन जाओगे।

5.कंटेंट की प्रूफ्र रीडिंग करें –

जब भी आप पूरा लेख समाप्त कर दे उसके बाद में आपको एक बार उसको सही ढंग से पढ़ना होगा और छोटी-छोटी गलतियों को उसमें से सही करना होगा। राइटिंग करते समय प्रूफ्र रीडिंग (proof reading ) बहुत मायने रखती हैं। अगर आप प्रूफ रीडिंग ना करके अपने ब्लॉग को पब्लिश करते हैं, तो इससे आपके वेबसाइट पर आपके कंटेंट पर गलत प्रभाव पड़ेगा। इसीलिए कंटेंट राइटिंग में प्रूफ रिडिंग बहुत जरूरी है।

6. छोटी छोटी चीजों को बारीकी से देखना –

कंटेंट राइटिंग करते समय सबसे महत्वपूर्ण जैसे शब्द काउंट जरूरी होता है। आप कितने शब्द का एक ब्लॉग लिख रहे हैं। जब आप कंटेंट पूरा लिख दे तो उसको किसी टूल की मदद से जांच कर ले। कहीं किसी वेबसाइट से कॉपी तो नहीं शो कर रहा है। इसके अलावा ग्रामर भी उसकी जांच लेवे।

कंटेंट राइटिंग जॉब्स

कंटेंट राइटिंग की जॉब ढूंढने के लिए आप बहुत सारी फ्री – लांसर वेबसाइट को आजमा सकते   है। उन पर आप अपना अकाउंट बनाकर कंटेंट राइटर की पोस्ट के लिए वहां पर अप्लाई कर सकते हैं।

फेसबुक ग्रुप जॉइन करे

फेसबुक पर बहुत से ऐसे ग्रुप हैं ,  जिनमें कंटेंट राइटर की जरूरत सभी को रहती है। वहां पर अलग-अलग ब्लॉगर के ग्रुप को आप ज्वाइन करके आप जॉब शुरू कर सकते हैं।

फ्रीलांसर ग्रुप ज्वाइन करें

फ्रीलांस और अपवर्क (Upwork )दोनों ही ऑनलाइन पोर्टल होते हैं। यहां पर आप अपना एक अच्छा सा प्रोफाइल बनाकर डिफरेंट तरह के प्रोजेक्ट पर कंटेंट राइटिंग के लिए यहां आवेदन कर सकते हैं। आपको यह काम शुरू करते समय थोड़ी सी परेशानी जरूर आएगी। लेकिन कुछ समय बाद में आपको सफलता जरूर मिलना शुरू हो जाएगी।

आज हमने इस पोस्ट के माध्यम से आपको “Content Writing क्या है और कैसे करें “ इसके बारे में जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद करते हैं की हम आपको कॉन्टेंट राइटिंग से जुड़ी सभी जानकारी अच्छे से उपलब्ध करवा पाए है….